शिवाजीनगर : जिले के शिवाजीनगर व सिंघिया में हुई अगलगी की घटनाओं में तीन घर जल गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. शिवाजीनगर प्रखंड के बंडीहा में शनिवार की रात अचानक आग लगने से घर जल कर खाक हो गया. इस घटना में हजारों की संपत्ति जल गये. पीड़ित बैद्यनाथ मंडल हैं. परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. देर रात अचानक घर से उठती आग की लपट को देख कर लोगों ने शोर मचाना शुरू किया.
लोगों ने पंपसेट चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया. इस दौरान घर में रखे खाने पीने के सामान, कपड़े व बाइक जल गये. घटना की जानकारी जस्व कर्मचारी सहित शिवाजीनगर सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती को दी गयी है. सिंघिया. भरीहार में शनिवार की मध्य रात्रि ढिबरी से दिनेश चौपाल व रमेश चौपाल के फूस के घर में आग लग गया. पीड़ित घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हजारों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है.
