छेड़खानी के विरोध में प्रदर्शन थाने पर हंगामा, सड़क जाम

समस्तीपुर : कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी के विरोध में गुरुवार की सुबह दादपुर के ग्रामीण सड़क पर उतरे आये. आक्रोशित लोगों ने धर्मपुर मोहल्ले में घुस कर दो मनचलों को पकड़ लिया. दोनों की जम कर पिटाई कर दी. बाद में लोगों ने दोनों को नगर पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान […]

समस्तीपुर : कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी के विरोध में गुरुवार की सुबह दादपुर के ग्रामीण सड़क पर उतरे आये. आक्रोशित लोगों ने धर्मपुर मोहल्ले में घुस कर दो मनचलों को पकड़ लिया. दोनों की जम कर पिटाई कर दी.

बाद में लोगों ने दोनों को नगर पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान लोगों ने ताजपुर रोड स्थित एक मुरगे की दुकान में भी तोड़फोड़ की. इससे कुछ देर के लिए ताजपुर रोड में अफरातफरी मच गयी. बड़ी संख्या में लोग नगर थाने पर जमा हो कर हंगामा करने लगे. इसी दौरान एक वार्ड मेंबर द्वारा केस मैनेज किये जाने की बात कहे जाने पर थाने पर जमी भीड़ आक्रोशित हो गयी. लोगों ने एसडीओ कार्यालय के समीप ओवरब्रिज

छेड़खानी के विरोध
को जाम कर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर आवागमन को बाधित कर दिया. इससे कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में लोगों ने नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह व मुफस्सिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति के समझाने पर सड़क जाम समाप्त किया. इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी मो तनवीर नगर थाने पर जमे रहे. इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.
आधा दर्जन पर एफआइआर
इस मामले में छात्रा के पिता के बयान पर धर्मपुर मोहल्ले के दोनों गिरफ्तार युवकों के अलावा सोनू उर्फ शाहिद, मो सैफ, मो अरशद, मो काजिम को आरोपित किया गया है. इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा पुलिस को सौंपे गये मो फरहान व मो इम्तेयाज को जेल भेज दिया गया है.
कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ हुई घटना
जानकारी के अनुसार, बुधवार को दादपुर गांव की एक छात्रा पंजाबी कॉलोनी के पास कोचिंग के लिए गयी थी. लौटने के क्रम में न्यू कॉलोनी के पास धर्मपुर मोहल्ले के कुछ लड़कों ने उसकी साइकिल रोक कर छेड़खानी की. इस बात की जानकारी छात्रा ने घर लौट कर अभिभावक को दी. इससे नाराज गांव के लोग धर्मपुर के पास जमा हो गये. छात्रा साइकिल से कोचिंग के लिए
कोचिंग से घर लौट
, तो पुन: धर्मपुर के पास छींटाकशी की गयी. पीछे चले रहे अभिभावकों ने मनचले को खदेड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान भाग कर घर में घुसे मो फरहान व मो इम्तेयाज को लोगों ने पकड़ लिया. पहले तो दोनों की जम कर पिटाई की. आक्रोशित लोग मारते-पीटते दोनों को थाने ले गये. इसी दौरान लोगों ने मनचले युवकों की दुकान में तोड़फोड़ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >