अंगारघाट के रेबाड़ी के हैं सभी जिला पार्षद पर अपहरण की प्राथमिकी

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत एक फरवरी को 20 वर्षीया युवती के अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपहृता की माता ने पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इसमें जिला पार्षद मुकेश कुमार चौधरी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में पुत्री को बुरी नीयत […]

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत एक फरवरी को 20 वर्षीया युवती के अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपहृता की माता ने पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इसमें जिला पार्षद मुकेश कुमार चौधरी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में पुत्री को बुरी नीयत से बहला कर अपहरण कर कहीं अन्यत्र भाग जाने एवं पुत्री के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त किया है. विगत एक फरवरी की संध्या सात बजे की घटना बताते हुए कहा है कि उनकी पुत्री मंदिर में दीप जलाने के लिए घर से निकली थी, जो वापस घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री नहीं मिली.

एफआइआर में कहा गया है कि आरोपित जिला पार्षद मुकेश चौधरी से उसकी पुत्री की हमेशा मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी. इसके लिए मना करने पर भी आरोपित नहीं मानते थे. पुत्री से जब मोबाइल ले लेते थे, तो पुन: दूसरा मोबाइल आरोपित द्वारा पुत्री को दे दिया जाता था. साथ ही कहा है कि पुत्री के बारे में जब आरोपित से पूछने गये, तो आरोपित ने धमकी देकर मजा चखाने की बात कर गांव से फरार हो गया. अपहृता की मां ने दावा किया है कि आरोपित ने उनकी पुत्री को बुरी नीयत से बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है. थानाध्यक्ष मुनीर आलम ने आरोपित जिला पार्षद के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >