शहर के कई होटलों में पुलिस ने की छापेमारी

समस्तीपुर : शहर के कई होटलों में रविवार की संध्या पुलिस ने छापेमारी की. अवैध रूप से शराब होने की सूचना पर की गयी इस छापामारी के दौरान कई कमरों को खुलवाकर उसकी तलाशी ली. अभियान का नेतृत्व सदर डीएसपी मो तनवीर ने किया. होटलों में अचानक की गयी छापामारी से होटल संचालकों में हड़कंप […]

समस्तीपुर : शहर के कई होटलों में रविवार की संध्या पुलिस ने छापेमारी की. अवैध रूप से शराब होने की सूचना पर की गयी इस छापामारी के दौरान कई कमरों को खुलवाकर उसकी तलाशी ली. अभियान का नेतृत्व सदर डीएसपी मो तनवीर ने किया. होटलों में अचानक की गयी छापामारी से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया. वहीं, होटल में ठहरे यात्री भी थोड़े देर के लिए अचरज में पड़ गये. डीएसपी के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह काफी पुलिस बल के साथ शहर के ओवरब्रिज के बगल में स्थित होटल डबल ट्री में पहले छापामारी की. डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने एक एक कमरे की तलाशी ली. स्टेशन चौक से तीन लोगों को शराब पीते पकड़ा गया. दो बोतल भी शराब जब्त की गयी.

इस दौरान होटल में ठहरे यात्रियों के द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि यह रूटीन सर्च अभियान है. इसलिए इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. इसके बाद स्टेशन रोड के कई होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर शराब की तलाशी ली. अभियान में टाइगर मोबाइल मो मिजान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >