समस्तीपुर : शहर के रेलवे इंद्रालय स्टेडियम के पास शनिवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने मोटर व्यवसायी पंकज कुमार से एक लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया. अपराधियों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हल्ला होने पर सभी अपराधी फरार हो गये. अपराधियों की संख्या पांच थी. घायल व्यवसायी को लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना की सूचना पर नगर
मोटर व्यवसायी से एक लाख की लूट
समस्तीपुर : शहर के रेलवे इंद्रालय स्टेडियम के पास शनिवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने मोटर व्यवसायी पंकज कुमार से एक लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया. अपराधियों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हल्ला होने पर सभी अपराधी फरार हो […]

मोटर व्यवसायी से
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. देर शाम करीब आठ बजे पंकज जितवारपुर बुल्ले चक गांव के संबंधी रंजन कुमार के यहां से बकाया एक लाख रुपये लेकर छोटे भाई अभिषेक कुमार के साथ बाइक से मगरदही स्थित एक संबंधी को रुपये देने जा रहे थे. जब दोनों रेलवे स्टेडियम के पास पहुंचे, तो पांच की संख्या में अपराधियों ने उनसे लूटपाट की. पहले अपराधियों ने उनसे रुपये की मांग की. जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया, तो अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया. इस दौरान उनका छोटा भाई भाग कर घटना की जानकारी मगरदही में ग्रामीणों को दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. व्यवसायी ने तीन लोगों की पहचान भी की है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है.