बजट पर लोगों ने रखी अपनी अपनी राय

समस्तीपुर : केंद्र सरकार के आम बजट पेश होने के बाद लोगों ने अपनी मिश्रित प्रतिक्रिया जतायी है. किसी ने इस सराहा तो किसी ने इसमें खामियां गिनाई. पुरानी पोस्ट ऑफिस निवासी पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि इस बजट से राजनीतिक दल जो अवैध रुप से चंदा लेते थे. उन पर अंकुश लगेगा. डिजीटलाइलेशन […]

समस्तीपुर : केंद्र सरकार के आम बजट पेश होने के बाद लोगों ने अपनी मिश्रित प्रतिक्रिया जतायी है. किसी ने इस सराहा तो किसी ने इसमें खामियां गिनाई. पुरानी पोस्ट ऑफिस निवासी पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि इस बजट से राजनीतिक दल जो अवैध रुप से चंदा लेते थे.

उन पर अंकुश लगेगा. डिजीटलाइलेशन की ओर सरकार ने पहल की है मगर बिना उचित शिक्षा के बगैर गांव के गरीब तबके तक इसकी पहुंच नहीं हो पायेगी. रेलवे गंडक कॉलोनी निवासी आलोक कुमार ने कहा कि इस बजट से जिला के लोगों को निराशा हाथ लगी है. रेलवे के विकास के लिये काई कदम नहीं उठाया गया है.
इसके अलावा कई जगहों पर सरकार ने सिर्फ खानापूर्ति ही की है. दैनिक उपयोग की सामग्रियों के दामों में बढोतरी की गयी जिसे वापस लेना चाहिए. कॉमोडेटी एक्सचेंज के लिये कमेटी बनने से लोगों को समस्याएं होगी. वहीं धर्मजीत प्रताप ने कहा कि नयी बजट में उद्योग के विकास के लिये पहल किया गया है.
हालांकि कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य में बेहतर कुछ भी नहीं किया गया. इधर रेलवे यूनियन के नेता लालबाबू राम ने कहा कि आम बजट औसत रहा है. जितनी उम्मीद लोगों ने बना ली थी वैसा इस बजट में कुछ भी नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >