सड़क पर उतर वकीलों ने िकया प्रदर्शन
हत्याकांड के िवरोध में सड़क पर प्रदर्शन करते शहर के अिधवक्ता.
समस्तीपुर : वकील विजय कुमार पोद्दार हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को समस्तीपुर बंद रहा. इस दौरान वकीलों ने एसडीओ कार्यालय के सामने सड़क जाम कर समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम के कारण कल्याणपुर से लेकर मुसरीघरारी तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यातायात व्यवस्था ठप पर गयी. वकीलों ने हत्या के विरोध में कोर्ट के काम का आज दूसरे दिन भी बहिष्कार किया. इससे बंदियों की पेशी नहीं हो पायी. वकीलों के इस आंदोलन में भाजपा के
हत्याकांड के िवरोध…
अलावा लोजपा, आइसा, इनौस व सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जाम की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ केडी प्रौज्जवल व डीएसपी मो तनवीर को वकीलों व भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. वकील मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे, जिससे दोनों अधिकारी वापस लौट गये. करीब दो घंटे बाद पुन: दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे व बताया कि वकीलों के साथ जिला व सत्र न्यायाधीश के सामने शाम चार बजे वार्ता होगी, जिसमें डीएम रहेंगे. तब जाकर वकील माने और जाम आंदोलन समाप्त किया. हालांकि, इस दौरान वकीलों का एक गुट जाम जारी रखने का एलान पर पुन: नारेबाजी करने लगे. लेकिन उसे साथी वकीलों ने मना कर सड़क से हटाया. सुबह करीब दस बजे से शुरू हुआ जाम आंदोलन दिन के दो बजे जाकर समाप्त हुआ. इससे पूर्व वकील व विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस भी निकला व बाजार बंद कराया. जाम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. लोजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा के साथ उमाशंकर मिश्र आदि थे, जबकि आइसा व इनौस सुरेंद्र प्रसाद सिंह,सुनील कुमार,सीपीएम के सत्यनारायण सिंह, मनोज कुमार गुप्ता आदि थे.
वकीलों ने एसडीओ कार्यालय
के सामने किया समस्तीपुर
पटना मार्ग जाम
कल्याणपुर से मुसरीघरारी तक लगी वाहनों की कतार
दोपहर तक शहर की दुकानें भी रहीं बंद
एसपी व थानाध्यक्ष को हटाने की कर रहे थे मांग
सड़क जाम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला वकील संघ के अध्यक्ष रजनी रंजन,महासचिव पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, एमएएस इमाम, राजेश कुमार,अब्दुल गफूर, परमेश्वर सिंह, शत्रुघ्न पासवान, ठाकुर विक्रम सिंह आदि ने कहा कि सिर्फ जनवरी माह में तीन-तीन वकीलों की हत्या हो चुकी है. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. अधिवक्ताओं ने सभा के दौरान एसपी व नगर Âबाकी पेज 15 पर
एसपी व थानाध्यक्ष…
थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की. सभा को अधिवक्ता विमल किशोर राय, मनोज पासवान, सुनील कुमार कर्ण, अशोक कुमार सिंह, शिवचंद्र यादव, किरण सिंह,संगीता यादव, संध्या मिश्र आदि वकीलों ने भी संबोधित किया.
