समस्तीपुर : जिले में गिरती कानून व्यवस्था एवं वकीलों की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ अधिवक्ता संघ की ओर से मंगलवार को आहूत समस्तीपुर बंद का समर्थन भाजपा ने किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, विजय कुशवाहा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार,जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, राकेश राज समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित अधिवक्ता के परिवार से मिलकर सांत्वना दी. उधर, सीटू की ओर से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए सोमवार को स्टेशन चौक पर एसपी का पुतला दहन किया. मौके पर जिलाध्यक्ष रामसागर पासवान, रामदयाल भारती,सत्यनारायण सिंह आदि शामिल थे.
हत्या के तीन दिनों बाद भी पुलिस खाली हाथ भाजपा ने किया बंद का समर्थन
समस्तीपुर : जिले में गिरती कानून व्यवस्था एवं वकीलों की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ अधिवक्ता संघ की ओर से मंगलवार को आहूत समस्तीपुर बंद का समर्थन भाजपा ने किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, […]

जिले में गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को लोजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के एसडीओ कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला लोजपा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने किया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में एक सभा हुई. सभा को जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा,मधुबाला सिन्हा, शिवानंद बंबम, रीता पासवान, कारी पासवान,जीवछ पासवान, निरंजन ठाकुर,विमला शर्मा, बेबी कुमारी, मनोज पासवान, राजेश सहनी, पप्पू झा, राजा पासवान, प्रवीण कुमार, अजय कुमार निराला जी आदि ने कहा कि जिले में अपराधी बेकाबू हो गये हैं. जिले में रोज कहीं न कहीं हत्या की घटना हो रही है. लोजपा कार्यकर्ता जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे.
समस्तीपुर. अपराधियों की गोली के शिकार अधिवक्त विजय कुमार पोद्दार के घोषलेन स्थित घर पर पहुंच कर सोमवार को उनके परिजनों से स्थानीय विधायक मो अख्तरुल इस्लाम शाहीन मिलने पहुंचे. उन्होंने मृतक की विधवा व बच्चों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है. उन्होंने स्थानीय व रेल एसपी से बात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर निर्देश दिया. बाद में वह ताजपुर के दिघरुआ गांव निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह के घर पहुंच कर उनके परिजनों से भी मिले. इस दौरान विधायक ने सरकार की ओर से यथा संभव मदद का वायदा किया.