रोसड़ा में भी वकीलों ने निकाला विरोध मार्च

रोसड़ा : समस्तीपुर के अधिवक्ता विजय कुमार पोद्दार के अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या के विरोध में स्थानीय अधिवक्ता संघ ने शहर में विरोध मार्च निकाला. इसका नेतृत्व संघ के महासचिव संजय कुमार ने किया. अधिवक्ताओं ने जनआक्रोश रैली निकाली, जो कचहरी से निकलकर ब्लॉक रोड, महावीर चौक, सिनेमा चौक, अनुमंडल रोड से गुजरते हुए संघ […]

रोसड़ा : समस्तीपुर के अधिवक्ता विजय कुमार पोद्दार के अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या के विरोध में स्थानीय अधिवक्ता संघ ने शहर में विरोध मार्च निकाला. इसका नेतृत्व संघ के महासचिव संजय कुमार ने किया. अधिवक्ताओं ने जनआक्रोश रैली निकाली, जो कचहरी से निकलकर ब्लॉक रोड, महावीर चौक, सिनेमा चौक, अनुमंडल रोड से गुजरते हुए संघ कार्यालय पहुंच सभा में तब्दील हो गयी. वक्ताओं ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. इससे पूर्व संघ भवन में अधिवक्ताओं की एक विशेष बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर ने की.

बैठक में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सोमवार को न्यायालय कार्य से अपने को अलग रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर अधिवक्ता सती कांत साहनी,ललन सिंह लाल,प्रवीण कुमार ठाकुर,हीरा कुमारी,दीपक शर्मा,प्रभात सिंह,मनोज भास्कर,लक्ष्मी कांत यादव,शिवराम कुमार,मनीष कुमार,जय प्रकाश वर्मा,गणेश चौधरी,बिंदेश्वरी साहनी,वीरेंद्र महतो,सुरेंद्र सिंह मुन्ना,विनोद सिंह,शिवप्रसाद कर्ण,गगन कुमार गगन समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >