नियमों को ताख पर रख विभाग कार्यादेश जारी करने का लगा आरोप

दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार समस्तीपुर : जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना में आरोपित रामपुकार चौधरी व अमर कुमार चौधरी को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों भाई सोमवार को कांड से संबंधित शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे थे. जब एसपी नवल किशोर सिंह […]

दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना में आरोपित रामपुकार चौधरी व अमर कुमार चौधरी को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों भाई सोमवार को कांड से संबंधित शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे थे. जब एसपी नवल किशोर सिंह को यह सूचना मिली कि दोनों भाई विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 6/17 में आरोपित हैं, तो उन्होंने मुफस्सिल पुलिस को बुलाकर दोनों को गिरफ्तार करा दिया. एसपी से शिकायत के दौरान दोनों भाई अपने को निर्देश बता रहे थे व कांड में विरोधियों द्वारा फंसाये जाने का आरोप लगा रहे थे. बात दें कि उक्त दोनों भाई पर उनकी भाभी ने जमीनी विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया था. उक्त दोनों भाइयों ने भी अपनी भाई पर केस दायर कराया था. देर शाम दोनों को मुफस्सिल पुलिस ने विद्यपतिनगर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >