जख्मी ठेला चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर रविवार की देर शाम बाइक व ठेला की टक्कर में जख्मी ठेला चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इस घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.रविवार की शाम डढिया असाधर निवासी सुरेंद्र साह अपने हाथ ठेला पर भुजा व […]

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर रविवार की देर शाम बाइक व ठेला की टक्कर में जख्मी ठेला चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इस घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.रविवार की शाम डढिया असाधर निवासी सुरेंद्र साह अपने हाथ ठेला पर भुजा व अन्य सामानों की बिक्री कर घर लौट रहे थे.इसी दरम्यान समस्तीपुर की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गये.जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने ठेला चालक को इलाज के लिए ले गये जहां उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >