सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने लिया भाग

प्रोन्नति की मांग के साथ सड़क पर उतरे स्वास्थ्यकर्मी समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया. तिलक भवन से जिलामंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों को जुलूस निकला. जुलूस गोलंबर से होते हुए समाहरणालय के पास पहुंचा. जहां कर्मचारियों ने सरकार विरोधी […]

प्रोन्नति की मांग के साथ सड़क पर उतरे स्वास्थ्यकर्मी

समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया. तिलक भवन से जिलामंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों को जुलूस निकला. जुलूस गोलंबर से होते हुए समाहरणालय के पास पहुंचा. जहां कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाये. मौके पर सभा की गयी. अध्यक्षता ध्रुव कुमार ने की. वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय के आदेश के आलोक में डीडीटी छिड़काव कर्मियों की समायोजन किया जाना था. प्रशासन की लापरवाही के कारण न तो समायोजन हो पा रहा है और न ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रोन्नति ही दी जा रही है. वहीं बाद में शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा. इसपर एक सप्ताह के अंदर उचित कार्रवाई करने का अश्वासन दिया. मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह, सुधीर कुमार, शोभा कुमारी, चंद्रभूषण मिश्र, अमरेश राय, गिरीश चंद्र चौधरी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >