रांची-जयनगर व हावड़ा-सीतामढ़ी एक्स. में हुईं घटनाएं
याित्रयों ने तीन चोरों को पकड़ कर पीटा. उन्हें इलाज के िलए अस्पताल भेजा गया.
समस्तीपुर : झाझा-बरौनी रेलखंड पर शनिवार रात अपराधियों ने दो ट्रेनों में तीन यात्रियों से पांच लाख रुपये से अधिक नकदी व करीब 10 लाख के गहने आदि की चोरी कर ली. घटना रांची-जयनगर व हावड़ा-सीतामढ़ी एक्सप्रेस में झाझा व बरौनी स्टेशन के बीच हुई. इस दौरान यात्रियों ने खोजबीन के दौरान तीन अपराधियों को पकड़ कर पीटा. इसके बाद में समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी ने तीन पीड़ितों में से दो का बयान दर्ज कर संबंधित थाने को प्राथमिकी के लिए भेज दिया है. पकड़े गये चोरों में जमुई के बरहट थाने के काली मंदिर
दो ट्रेनों से
के पास के संतोष दास, नूनदेव दास व सुरेंद्र कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार चोरों ने अपने अन्य दो साथियों शंकर दास व ललन दास के नाम बताये हैं. दोनों भी बरहट जमुई के रहनेवाले हैं.
मधुबनी के कोठिया भैरव स्थान के विजय कुमार झा ने बताया कि वह देवघर स्थित अपनी पुत्री कादंबिनी को लेकर मधुबनी आ रहे थे. दोनों जसीडीह स्टेशन पर रांची-जयनगर ट्रेन की एस-4 बोगी में सवार हुए. ट्रेन जब जमुई के आसपास से गुजर रही थी, तो उनकी पुत्री का पर्स झपट कर अपराधी चलती ट्रेन से कूद गया. पर्स में दस हजार रुपये नकद के अलावा करीब 55 हजार रुपये के गहने थे. ट्रेन अपराधियों के खोजबीन के दौरान एस तीन में शोभा देवी ने बताया कि उसका भी ट्रॉली बैग जमुई के आसपास एक युवक लेकर कूद गया है. इसी दौरान उक्त तीनों युवक को देखकर लोगों ने पकड़ लिया.
पांच लाख नकद व दस लाख के गहने उड़ाये
हवड़ा से सीतामढ़ी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से अपराधियों ने एक शादी समारोह में जा रहे सीतामढ़ी के व्यवसायी हर्षित की ट्रॉली बैग की चोरी कर ली. चर्चा है कि बैग में पांच लाख रुपये नकद के अलावा दस लाख के गहने थे. वह ट्रेन की एसी टू बोगी में सफर कर रहा था. सूत्रों ने बताया कि उसी ट्रेन से समस्तीपुर रेलमंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित भी आ रहे थे. घटना की सूचना पर उन्होंने समस्तीपुर कंट्रोल को सूचना दी. घटना झाझा-बरौनी स्टेशन के बीच घटी थी. कमांडेंट की सूचना पर आरपीएफ के पदाधिकारी उक्त व्यवसायी से मिलने भी गये, लेकिन उन लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराने से मना कर दिया. चर्चा है कि पीड़ित व्यवसायी ने सीतामढ़ी जीआरपी में बयान दिया है.
समस्तीपुर में यात्रियों ने चोरों को किया जीआरपी के हवाले
पांच लाख रुपये नगद व दस लाख के जेवर ले गये अपराधी
