वारिसनगर : डरसुर गांव में हुए जमीनी विवाद में कतिपय लोगों ने मिलकर एक दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया. इस आशय की एक प्रथिमिकी रविवार को उक्त गांव के ललित साह ने थाने में दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि सुबह में उनकी पत्नी शौच के लिए जा रही थी. इसी बीच गांव के हीं नारायण साह की पत्नी आशा देवी ने रोककर उसके साथ गाली-गलौज करने लगी.
उसी समय नारायण साह ने खंती से वार कर उनके पत्नी को लहू लुहान कर दिया. आगे कहा है कि जब वो बचाने गए तो नारायण साह अपनी पत्नी सहित पांच लोगों ने मिलकर दोनों पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही मेरे व पत्नी के गहने भी छीन कर हम दोनों को जान से मार देने की धमकी भी दी. इधर, थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने मामले को दर्ज कर अनुसंधान के लिए एसआइ रमेंद्र कुमार को सौंपा है.
