लाख लोगों ने लिया भाग मानव शृंखला. 326.1 किमी में बनायी गयी

समस्तीपुर : मद्य निषेध को लेकर बनायी गयी मानव शृंखला में छह लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. जिले में कुल 11 मार्गों पर यह मानव शृंखला बनायी गयी थी. जिला प्रशासन द्वारा जिले के लगभग सभी प्रखंडों को इस मानव शृंखला से जोड़ा गया था. एनएच 28 पर बंगरा से दलसिंहसराय के रसीदपुर […]

समस्तीपुर : मद्य निषेध को लेकर बनायी गयी मानव शृंखला में छह लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. जिले में कुल 11 मार्गों पर यह मानव शृंखला बनायी गयी थी. जिला प्रशासन द्वारा जिले के लगभग सभी प्रखंडों को इस मानव शृंखला से जोड़ा गया था. एनएच 28 पर बंगरा से दलसिंहसराय के रसीदपुर तक यह मानव शृंखला बनायी गयी थी, जबकि मुसरीघरारी से दरभंगा जाने वाली सड़क में जटमलपुर तक मानव शृंखला का निर्माण किया गया. इन दोनों मुख्य मार्गों पर करीब 71.4 किलोमीटर में यह मानव शृंखला बनायी गयी. इसमें करीब एक लाख 42 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. जगह-जगह वृत भी बनाया गया था.

प्रशासन का मानना है कि करीब 60 हजार लोगों ने संकेन्द्रित वृत में भाग लिया, जबकि प्रखंडों से मुख्य मार्ग तक जोड़ने वाली 224.07 किलोमीटर में मानव शृंखला बनायी गयी. इसमें करीब चार लाख 49 हजार 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया. प्रशासन का मानना है कि छह लाख 52 हजार से अधिक लोगों ने मानव शृंखला में भाग लिया. इसके अलावा अतिरिक्त लाइन में भी काफी संख्या में लोग खड़े थे.

मानव शृंखला को लेकर चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी. राष्ट्रीय उच्च पथ 28 व राजकीय उच्च पथ 50 से गुजरने वाली हाइ वोल्टेज आपूर्ति को पावर सब स्टेशन से आपूर्ति बंद कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >