बदल कर आया दूसरा दूल्हा, लड़की ने किया शादी से इनकार

समस्तीपुर (प्रतिनिधि) :बिहार के समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर मे बुधवार रात करीब दस बजे उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब लड़की ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. जिसके कारण लड़का व लड़की पक्षो के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. सूचना पर नगर पुलिस के जवानो ने दोनों पक्ष […]

समस्तीपुर (प्रतिनिधि) :बिहार के समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर मे बुधवार रात करीब दस बजे उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब लड़की ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. जिसके कारण लड़का व लड़की पक्षो के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. सूचना पर नगर पुलिस के जवानो ने दोनों पक्ष को समझा कर शांत कराया.

जिले के विभूतिपुर थाने के नारी महथी के लड़की के पक्ष के लोगों का कहना था कि शादी तय होने से पूर्व लड़की और लड़के को मिलाया गया था. उस दिन जिस लड़के से लड़की की शादी के लिया मिलाया गया था वह लड़का आज दूल्हे के रूप मे नही आया है. जिस कारण लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया है.

जबकि दूसरी ओर पटोरी बिहजायी वैशाली जिले के कपिलदेव गिरी का कहना था कि महथी के वंदना से उसके बेटे अजय गिरी से शादी तय हुई थी. तय समय व स्थान के अनुसार वह इस मंदिर मे अजय की बारात लेकर आये थे लेकिन लड़की पक्ष लगत आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर रहे है. उधर बाद मे इनकार के बाद अजय बारात लेकर लौट गये तो लड़की पक्ष वालो विजय नामक दूसरे लड़के से लड़की की शादी करा दी. घटना के कारण मंदिर मे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >