बेटे की चाहत में पिंकी ने ले ली बेटी की जान

दूसरी बेटी जनने पर पिंकी हो गयी थी परेशान छठी पूजा के दौरान दिया घटना को अंजाम घरवाले समझ रहे थे बच्ची को उठा ले गया जानवर समस्तीपुर : बेटे की चाहत में पति द्वारा पत्नी व बेटी की हत्या की खबर सुनने को मिल जाता है लेकिन बेटे की चाहत में मां द्वारा अपने […]

दूसरी बेटी जनने पर पिंकी हो गयी थी परेशान

छठी पूजा के दौरान दिया घटना को अंजाम
घरवाले समझ रहे थे बच्ची को उठा ले गया जानवर
समस्तीपुर : बेटे की चाहत में पति द्वारा पत्नी व बेटी की हत्या की खबर सुनने को मिल जाता है लेकिन बेटे की चाहत में मां द्वारा अपने कोख से जन्मे बच्ची की हत्या गले नही उतरता. लेकिन यह सब हुआ है. मुफस्सिल थाने के पूनास वार्ड पांच गांव में. यहां की पिंकी देवी ने बेटे की चाहत में छह दिनों की बच्ची का गला घोंट डाला और बच्ची के शव को घर के शौचालय की टंकी में डाल दिया. मामला उजागर होने के बाद घर से फरार हुई पिंकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी शुरू कर दी है. गांव के लोगों का कहना है कि पिंकी का पहला संतान भी बेटी है. उसे उम्मीद थी कि इस बार उसे बेटा होगा. आठ जनवरी को सदर अस्पताल जाने से पूर्व पिंकी ने आसपास के लोगों का कहा था भगवान की कृपा से बेटा हुआ तो गांव में भोज करेगी.
लेकिन उसने बेटी को जन्म दिया. जिससे वह काफी उदास हो गई थी. लोगों ने बताया कि 12 जनवरी को घर लौटी तो वह काफी उदास थी. 15 जनवरी को छठी पूजा के दौरान आसपास की महिलाएं जुटी और बच्ची को पूजा के लिए बाहर लाने को कहा तो पिंकी ने बताया कि बच्ची घर के अंदर सो रही है. घर और आस के लोगों ने जिद की तो वह घर के अंदर जाकर कहने लगी बच्ची नहीं है लगता है कोई जानवर उसे ले गया. घर और आसपास के लोगों ने पास की झाड़ी आदि में बच्ची की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली.
पुलिस ने लाश जब्त कर लिया है. मामले में नवजात बच्ची के दादी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. दोषी पाये जाने वाले सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा. साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों पर भी कार्रवाई होगी.
नवल किशोर सिंह, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर
बार-बार शौचालय की टंकी की ओर बहू को जाता देख सांस को हुआ शक
कहते हैं चोर की दाढी में तिनका होता है. कुछ ऐसा ही हुआ पिंकी के साथ. बेटी की हत्या व उसकी लाश को शौचालय की टंकी में डालने के कारण पिंकी बार-बार शौचालय की टंकी की ओर जा रही थी. बार-बार शौचालय की टंकी की ओर जाता देख उसकी सास को शक हुआ. दोपहर पिंकी की सास को रहा नहीं गया वह शौचालय की टंकी की ओर जाकर टंकी के पुराने छेद में एक लकड़ी डालकर देखा तो उसे बच्ची का सिर दिखाई पड़ा. वृद्ध महिला द्वारा हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गए और लोगों ने बच्ची को टंकी से बाहर निकाला. पुलिस का भी मानना है कि लाश कम से कम दो तीन दिन पुरानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >