घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विभूतिपुर : मारपीट में घायल अनिल राम की सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को शव के साथ कल्याणपुर महावीर चौक के निकट सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे रोसड़ा के पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ पंडित, बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ इंद्रदेव राम, थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने […]

विभूतिपुर : मारपीट में घायल अनिल राम की सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को शव के साथ कल्याणपुर महावीर चौक के निकट सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे रोसड़ा के पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ पंडित, बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ इंद्रदेव राम, थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया. बीडीओ ने पारिवारिक लाभ 20 हजार रुपये व स्थानीय मुखिया रिंकु देवी ने कबीर अंत्येष्टि के तीन हजार रुपये परिजनों को उपलब्ध कराया. बताते चलें कि गत 26 सितंबर को कल्याणपुर उत्तर पंचायत में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इसमें दोनों गुट के कई लोग घायल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >