बिना लाइसेंस के जुलूस पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के विसर्जन व मुहर्रम के पहलाम को देखते हुए इस बार भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं. अगर, बिना लाइसेंस के जुलूस निकलते हैं तो इसकी जवाबदेही वहां के थानाध्यक्ष व संबंधित दंडाधिकारी पर इसकी गाज गिरेगी. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने लोगों से शांति व भाइचारे के साथ पर्व […]

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के विसर्जन व मुहर्रम के पहलाम को देखते हुए इस बार भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं. अगर, बिना लाइसेंस के जुलूस निकलते हैं तो इसकी जवाबदेही वहां के थानाध्यक्ष व संबंधित दंडाधिकारी पर इसकी गाज गिरेगी. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने लोगों से शांति व भाइचारे के साथ पर्व मनाने को कहा है. वहीं दोनों पर्व को एक साथ देखते हुए भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है. इसमें 443 दंडाधिकारी के अलावा 505 पुलिस बल भी तैनात होंगे.

इसके अतिरिक्त सशस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रतिमा के विसर्जन, जुलूस एवं अखाड़ा के पहलाम से संबंधित गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए मसजिद, ईदगाह अथवा कब्रिस्तान के इर्द-गिर्द सतर्कता बरतने तथा जुलूस को नियंत्रित करने में पुलिस एक्ट तथा दंड प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है.

डीएम ने कहा है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा जुलूस एवं अखाड़ा के लिए लाइसेंस दिया जायेगा. लाइसेंस की उसकी पूरी जांच पड़ताल, रूट सत्यापन के पश्चात ही उन्हें समय पर लाइसेंस प्रदान किया जाये.

लाइसेंस के लिए अनुशंसा करते समय इस बात का ध्यान रखा जाये कि यथा संभव ऐसे रास्तों से प्रतिमा विसर्जन, जुलूस निकाला जाय जिसमें मसजिद अथवा अन्य कोई विवादित स्थल आदि न हो. साथ ही पारंपरिक मार्ग अनुज्ञप्ति दी जाये. विसर्जन/पहलाम के समय थानाध्यक्ष अपने क्षेत्राधीन जुलूस के स्कोर्ट करने की व्यवस्था करेंगे.
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा रावण वध के लिए अनुज्ञप्ति निर्गत किया जायेगा. जिलान्तर्गत अन्य स्थानों पर जहां ताजिया मिलान, मेले व पहलाम आदि लगते हैं वैसे स्थानों पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से विधि-व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि करने को कहा गया है. उत्पाद विभाग के सभी पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत नाजायज शराब की बिक्री न हो इस बात पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बड़े-बड़े पूजा पंडाल, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों तथा मुख्य विसर्जन स्थलों विशेषकर शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >