पूसा में किया बवाल आक्रोश. बस स्टैंड में छात्रों की पिटाई

छात्र व उनके परिजनों ने हरपुर पूसा के पास जाम की सड़क समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग को किया घंटों जाम पुलिस के पहुंचने पर लोग हुए शांत बस चालक व स्टैंडकर्मी पर कार्रवाई करने की कर रहे थे मांग समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी बस पड़ाव में गुरुवार सुबह हरपुर पूसा के कुछ छात्रों के साथ मारपीट […]

छात्र व उनके परिजनों ने हरपुर पूसा के पास जाम की सड़क

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग को किया घंटों जाम
पुलिस के पहुंचने पर लोग हुए शांत
बस चालक व स्टैंडकर्मी पर कार्रवाई करने की कर रहे थे मांग
समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी बस पड़ाव में गुरुवार सुबह हरपुर पूसा के कुछ छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में लोगों ने पूसा में बवाल मचाया. इस दौरान लोगों ने हरपुर-पूसा के पास समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर तोड़फोड़ की. परिजन स्टैंड के कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बाद में पूसा पुलिस व स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मदद से लोगों को शांत कराया गया. घायलों का बयान पूसा पुलिस ने लिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह हरपुर पूसा गांव के दर्जनभर छात्र समस्तीपुर के विभिन्न कोचिंगों में पढ़ाई के लिए चले थे. चर्चा है छात्रा रोजाना की तरह बस के कंडक्टर को बतौर भाड़ा पांच रुपये दिया.
लेकिन कंडक्टर दस रुपये की मांग कर रहे थे. इस बीच बस समस्तीपुर के कर्पूरी बस स्टैंड पहुंच गयी. पीड़ित छात्र भरत कुमार,अनमोल कुमार, अभय कुमार, पंकज कुमार , अरविंद कुमार आदि ने बताया कि जैसे ही गाड़ी स्टैंड में पहुंची कि बस के चालक, कंडक्टर आदि ने छात्रों को घेर कर पिटाई शुरू कर दी. इसमें उपरोक्त छात्र घायल हो गये.
इस बीच घटना की सूचना हरपुर गांव पहुंचते ही वहां छात्रों के परिजन गुस्से में आ गये और सड़क जाम शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों ने एक बस का शीशा आदि तोड़ दिया. सड़क जाम की सूचना पर पूसा थाना अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दलबल के साथ पहुंच कर लोगों को शांत कराया. उन्होंने कहा कि पीड़ितों का बयान लेकर समस्तीपुर भेजा जा रहा है. चुकी घटना की शुरुआत समस्तीपुर शहर से हुई है.
पूसा में जाम कर हंगामा करते छात्र.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >