आइएमए का मिला समर्थन डॉक्टरों का अनशन चौथे दिन भी जारी

समस्तीपुर : भाषा के बैनर तले सदर अस्पताल के ओपीडी गेट के सामने बकाये वेतन व उपाधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर डॉक्टरों का अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. डॉक्टरों के इस आंदोलन को आइएमए ने समर्थन दिया है. आइएमए के जिला सचिव डॉ सुशांत कुमार भी आज धरना में शामिल […]

समस्तीपुर : भाषा के बैनर तले सदर अस्पताल के ओपीडी गेट के सामने बकाये वेतन व उपाधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर डॉक्टरों का अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. डॉक्टरों के इस आंदोलन को आइएमए ने समर्थन दिया है. आइएमए के जिला सचिव डॉ सुशांत कुमार भी आज धरना में शामिल होकर अनशन पर बैठे डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिना वेतन कोई भी आदमी नहीं रह सकता है.

उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द डॉक्टरों के बकाये वेतन का भुगतान करने की मांग की. इसके अलावा अनशन पर बैठे भाषा के सचिव डॉ एवी सहाय, डॉ बीपी राय, डॉ हेमंत सिंह,डॉ पुष्पा रानी,डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ जयकांत कुमार, आदि डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. इस मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उन लोगों के बकाये का भुगतान नहीं हो जाता तब कर आंदोलन जारी रहेगा. अनशन स्थल पर एक महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि अनशन में शामिल होने पर डीएस द्वारा प्रपत्र क गठित करने की धमकी दी जा रही है. हालांकि, डीएस ने इससे इंकार किया है. उधर, अनशन स्थल पर बैठक डॉक्टर मरीजों का भी उपचार कर रहे हैं.
सोमवार से अनशन पर बैठे हैं सदर अस्पताल
के डॉक्टर
बकाये वेतन व डीएस को हटाने की कर रहे थे मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >