टैंकर की ठोकर से घायल साइकिल सवार की मौत

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय विशनपुर पथ स्थित महिसारी चौक के समीप मंगलवार की देर शाम तेल टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जा रहे थे. इसी क्रम में […]

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय विशनपुर पथ स्थित महिसारी चौक के समीप मंगलवार की देर शाम तेल टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद टैंकर चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर लौटे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को धमुआ चौक पर रख कर सड़क जाम कर दिया.

ग्रामीण व परिजन चालक को गिरफ्तार करने व मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बाद में लोहागीर पंचायत के मुखिया व राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय के पहल के बाद लोगों ने जाम तोड़ा. सड़क जाम का नेतृत्व पूर्व पंसस पवन राय कर रहे थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को लोहागीर निवासी चंदेश्वर राय का पुत्र अमरेश राय (22) महिसारी स्थित अपने ननिहाल से मंगलवार को साइकिल से महिसारी आया था.
शाम में घर लौटने के दौरान चंदौली चौक के समीप तेज गति से आ रही तेल टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना से मृतक के घर और ननिहाल में मातम छा गया है. सूचना पर प्रखंड मुख्यालय से पहुंचे पंचायत सचिव सत्य नारायण गिरि ने मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया. इधर, परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात टैंकर के चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है.
महिसारी चौक के निकट देर संध्या हुई घटना
साइकिल से जा रहा था लोहागीर का अमरेश
सड़क जामकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >