कार चुराने आये युवक को पोल में बांधा

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत के मिल्की गांव में कार चुराने आये एक कथित चोर को पकड़ लोगों ने बिजली के पोल में बांधा और जमकर उसकी धुनाई कर दी़ ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की देर रात मिल्की गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के दरवाजे के समीप एक युवक खड़ा था़ […]

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत के मिल्की गांव में कार चुराने आये एक कथित चोर को पकड़ लोगों ने बिजली के पोल में बांधा और जमकर उसकी धुनाई कर दी़ ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की देर रात मिल्की गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के दरवाजे के समीप एक युवक खड़ा था़

जब वह उनके दरवाजे पर खड़ी कार के समीप पहुंचा तो गृहस्वामी की नींद टूटी. उन्होंने बाहर निकलकर पूछताछ शुरू कर दी. मौके पर और लोग जुटे और कार चोर समझ उसकी जमकर धुनाई करते हुए सड़क किनारे बिजली के पोल में बांध दिया़ उसकी पहचान मधुरापुर के दिलीप राय के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई़ उसी समय इस घटन की जानकारी कल्याणपुर थाना को दी़ लोगों ने घटनास्थल पर सूचना के बाद भी पुलिस को नहीं पहुंचने की खबर सुन आक्रोशित होकर कल्याणपुर-पूसा मुख्य पथ को मिल्की गांव में सड़क जाम कर दिया़ फिर जाम की सूचना मिलने पर एसआइ राम लखन सिंह,

राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण राय, पूर्व उपप्रमुख दीन दयाल झा आदि जाम स्थल पर पहुंच लोगों को समझा कर सड़क जाम समाप्त कराया़ साथ ही उक्त कथित चोर को गिरफ्तार कर लिया़ उसके पास से सात हजार रुपये नकद एवं दो मोबाइल भी बरामद किया़ थानाध्यक्ष अमजद अली ने इस मामले में जांचोपरांत आगे की कार्रवाई करने की बात कही़ बता दें कि पूर्व में करीब पांच सालों के अंदर राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण राय एवं मिल्की के ही सुरेंद्र सिंह की बोलेरो गाड़ी चोरी हो गयी थी, जिसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >