किशनपुर व स्कूल ऑफ सौकर का मैच टाई

समस्तीपुर : जिला फुटबॅाल संघ के बैनर तले जिला फुटबॅाल लीग में मंगलवार का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ. स्थानीय पटेल मैदान में चल रहे जिला फुटबॅाल लीग के चौथे दिन जूनियर डिवीजन में स्पोर्टिग कल्ब किशनपुर बनाम स्कूल ऑफ सौकर फुटबॅाल क्लब के बीच मैच खेला गया, जो बिना किसी गोल के समाप्त हुआ. […]

समस्तीपुर : जिला फुटबॅाल संघ के बैनर तले जिला फुटबॅाल लीग में मंगलवार का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ. स्थानीय पटेल मैदान में चल रहे जिला फुटबॅाल लीग के चौथे दिन जूनियर डिवीजन में स्पोर्टिग कल्ब किशनपुर बनाम स्कूल ऑफ सौकर फुटबॅाल क्लब के बीच मैच खेला गया, जो बिना किसी गोल के समाप्त हुआ.

निर्धारित 80 मिनट के खेल में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर गोल करने का कई प्रयास किया मगर गोल करने में असर्मथ रहे. इस दौरान किशनपुर के दो खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया गया. इससे पूर्व एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीडी नारायण व संयुक्त सचिव दिनेश कुमार ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. इस मैच में दिनेश कुमार सुमन,दिवाकर कुमार,निरंजन खालको,रवि कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >