सोनबरसा : भारत व नेपाल की लाइफलाइन माना जानेवाला झीम नदी पर बना आरसीसी पुल का दक्षिणी भाग सोमवार की रात आयी बाढ़ से ध्वस्त हो गया. प्रखंड मुख्यालय से नेपाल के सर्लाही जिले को जोड़ने वाले त्रिभुवन नगर भेलही व ब्रह्मपुरी बैलबांस पथ पर बने इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है.
बताया जाता है कि नेपाल सरकार के तत्कालीन मंत्री राजेंद्र महतो व महेंद्र यादव की पहल पर 2013-14 में नेपाल सरकार ने
झीम नदी पर
ढाई करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया था. पुल की मरम्मत के लिए 20 लाख की निकासी भी कर ली गयी है. सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त ने पुल की मरम्मति के लिए सर्लाही जिले के सीडीओ से रिपोर्ट मांगी थी. सोनबरसा बाजार निवासी प्रमोद कुमार महतो, मुन्ना प्रसाद यादव, अनिल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रतन प्रसाद, संजय गुप्ता समेत अन्य ने बताया कि पुल के ध्वस्त होने से व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. विधायक गायत्री देवी यादव व पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने मंगलवार को बताया कि अगर पुल की मरम्मत नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जायेगा.
नेपाली के सर्लाही जिले को जोड़ता है यह पुल
नेपाल के त्रिभुवन नगर के पास ध्वस्त पुल.
