अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में हिंदी के महत्व पर होगी प्रतियोगिता

समस्तीपुर : 14 सितंबर को समाहरणालय में होने वाले हिंदी दिवस के कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता अपर समाहर्ता संजय कुमार उपाध्याय ने की. उन्होंने हिंदी दिवस को बड़े धूमधाम से मनाने को कहा. इसके लिए ‘अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में हिंदी भाषा के महत्व’ पर निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता […]

समस्तीपुर : 14 सितंबर को समाहरणालय में होने वाले हिंदी दिवस के कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता अपर समाहर्ता संजय कुमार उपाध्याय ने की. उन्होंने हिंदी दिवस को बड़े धूमधाम से मनाने को कहा. इसके लिए ‘अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में हिंदी भाषा के महत्व’ पर निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कराया जायेगा.

इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के संयोजक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्वशिक्षा) को प्राधित किया गया. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सलाह दी कि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर सभी प्रधानाध्यापक को निर्देशित करें कि वे अपने स्तर से चुनिंदा प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें जिला स्तर पर भेजें. इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने स्तर से सभी प्रधानाध्यापक को निर्देशित करने को कहा.

निबंध, लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन समाहरणालय भवन के पुस्तकालय कक्ष में 14 सितंबर को एक से दो बजे तक किया जायेगा. इसके बाद संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 14 सितंबर को ही छह बजे से टाउन हॉल में कराया जायेगा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग से इसका सफल संचालन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >