ऑल इंडिया पीएंडटी इंप्लाइज यूनियन में चुने गये पदधारक
समस्तीपुर : डाक कर्मचारी आज अपने सम्मान व हितों के लिए संघर्षरत हैं. खासकर यहां तैनात अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के हितों के लिए उचित आवाज की आवश्यकता है़ यह बातें ऑल इंडिया पी एंड टी यूनियन वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से जिला सम्मेलन के अवसर पर संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजीत कुमार आजाद ने कही़ं
स्थानीय जिला परिषद अध्यक्ष आवास पर संगठन के पहले जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया़
इस अवसर पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में दलितों के हितों के साथ दो ढंग का रवैया अपनाया जा रहा है़ इसलिए आवश्यक है कि इनके हितों की आवाज को एक मंच मिले़ वहीं बैद्यनाथ पासवान ने कहा कि जल्द ही इस संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जायेगा़ इस अवसर पर प्रमंडलीय सचिव
राकेश कुमार सहित अन्य डाककर्मी उपस्थित थे़
