भूमि विवाद में महिला को पीटा

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ भोलाटोल में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी. महिला के परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जख्मी महिला की पहचान गनौर पासवान की पत्नी प्रमीला देवी के रूप […]

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ भोलाटोल में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी. महिला के परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जख्मी महिला की पहचान गनौर पासवान की पत्नी प्रमीला देवी के रूप में की गयी है. घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि आरोपी के साथ घर के जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से मनमुटाव चल रहा था. बुधवार की सुबह इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया और दूसरे पक्ष ने इस महिला की जमकर पिटाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >