आपदा की घड़ी में सबको केंद्र से मिलेगी सहायता

मंथन. लोजपा हार्डकोर कमेटी की बैठक बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र के रुख पर बोले दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समस्तीपुर : बिहार ही क्या देश के किसी भी राज्य में अगर आपदा की स्थिति बनती है, तो उसे केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा. आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा […]

मंथन. लोजपा हार्डकोर कमेटी की बैठक

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र के रुख पर बोले दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
समस्तीपुर : बिहार ही क्या देश के किसी भी राज्य में अगर आपदा की स्थिति बनती है, तो उसे केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा. आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से हर राज्य को सहायता प्रदान करते रहे हैं. पूर्व में भी मोदी जी ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को आपदा के समय सहायता राशि भेजी थी, लेकिन उस समय उन्होंने सहायता राशि वापस कर दी थी. अब देखना है नीतीश जी इस मर्तबा क्या करते हैं.
यह बातें बुधवार को समस्तीपुर में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद रामचंद्र पासवान ने कहीं. उन्होंने बिहार में बाढ़ पीड़ित परिवार की बदतर स्थिति के लिए नीतीश कुमार को दोषी ठहराया. पासवान ने कहा कि लोजपा बाढ़ पीड़ितों के साथ है, अगर राज्य सरकार से उन्हें पूरी सहायता नहीं मिलती है तो पार्टी राज्य में आंदोलन करेगी.
श्री पासवान बुधवार को समस्तीपुर में आयोजित लोजपा हार्डकोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रेस को संबोधित कर रहे थे. लोजपा की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से हार्डकोर कमेटी की बैठक बुलायी गयी है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखने से लगता है कि आज भी लोजपा का जनाधार काम नहीं हुआ है. पार्टी को चुनाव में भले ही सीट नहीं मिला, लेकिन आज भी पार्टी में उत्साह की कोई कमी नहीं है. हम कार्यकर्ता के इस उत्साह को कमने नहीं देंगे. लोजपा के जनाधार को और मजबूत किया जायेगा.
सांसद ने कहा कि दलित सेना को भी मजबूत किया जा रहा है. इसके लिए भी प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित की जायेगी. इस अवसर पर विधान पार्षद नूतन सिंह, प्रदेश महासचिव केशव सिंह, बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू, प्रमंडलीय प्रभारी रमेश चौधरी, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा,अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, राजकिशोर हजारी, उमाशंकर मिश्रा, नीरज भरद्वाज, चंद्रशेखर राय, विश्वबंधु राय सहित पार्टी के सभी प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्ष आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >