मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पहली घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा गांव की बतायी जाती है. जहां एक […]

समस्तीपुर : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पहली घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा गांव की बतायी जाती है.

जहां एक देवर ने अपने भाई अरुण राय की पत्नी रीना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. दूसरी घटना ताजपुर के बसही भिंडी गांव की बतायी जाती है. जहां पवन मंडल की पत्नी सुनीता देवी को उसकी गोतनी ने ही पीट-पीट कर जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >