10 बोतल शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी. विद्यापतिनगर : एसएचओ इकबाल अहमद खां ने सोमवार की रात्रि दो घरों में छापेमारी कर दस बोतल शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है़ गिरफ्तार कारोबारी मो कमाल उद्दीन एवं गणेश महतो है़ं जानकारी के मुताबिक, घर में शराब के कारोबार किये जाने […]

शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी.

विद्यापतिनगर : एसएचओ इकबाल अहमद खां ने सोमवार की रात्रि दो घरों में छापेमारी कर दस बोतल शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है़ गिरफ्तार कारोबारी मो कमाल उद्दीन एवं गणेश महतो है़ं जानकारी के मुताबिक, घर में शराब के कारोबार किये जाने की सूचना मिलने के बाद एसएचओ ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मऊ बाजार के कमालउद्दीन एवं बालकृष्णपुर मड़वा के गणेश महतो के घर छापेमारी की़
कमालउद्दीन के घर से आठ तीन सौ 75 एमएल रॉयाल स्टेग व गणेशी महतो के घर से डेढ़ बोतल 375 एमएल आइबी शराब की बोतल बरामद की़ मौके पर दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया़ चर्चा है कि शराबबंदी के बावजूद थाना क्षेत्र में शराब का कारोबार चोरी छुपे किया जा रहा है़ थोक कारोबारी पुलिस की नजरों से ओझाल हो खुदरा कारोबारी तक शराब की खेप प्रतिदिन पहुंचा रहे हैं. मऊ बाजार को कारोबार का केंद्र बताया जाता है, जो दियारा क्षेत्र की सीमा से लगा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >