केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस के लिए सिलिंग की सीमा अब सात हजार

बोनस का रास्ता साफ समस्तीपुर : केंद्रीय कार्यालय मेें तैनात कर्मचारियों के बोनस की सिलिंग की सीमा को बढ़ा कर सात हजार कर दिया गया है. पहले यह सीमा 3500 रुपये ही थी. इस बाबत सरकार ने सोमवार का दिशा निर्देश जारी कर दिया है. उत्पादकता आधारित बोनस की यह बढ़ी सीमा की गणना वित्तीय […]

बोनस का रास्ता साफ

समस्तीपुर : केंद्रीय कार्यालय मेें तैनात कर्मचारियों के बोनस की सिलिंग की सीमा को बढ़ा कर सात हजार कर दिया गया है. पहले यह सीमा 3500 रुपये ही थी. इस बाबत सरकार ने सोमवार का दिशा निर्देश जारी कर दिया है. उत्पादकता आधारित बोनस की यह बढ़ी सीमा की गणना वित्तीय वर्ष 14-15 से की जायेगी. सरकार ने एक अप्रैल 2014 से बोनस की सिलिंग की सीमा को बढ़ा दिया है. इस सीमा के साथ पीएलबी व एडहॉक बोनस दोनों की सीमा आयेगी. बताते चलें कि अभी बोनस की सिलिंग की सीमा 35 सौ ही थी. इसको लेकर कई बार कर्मचारी यूनियनों ने इसे बढ़ाने की मांग सरकार से की थी.
वहीं बोनस की सिलिंग की सीमा बढ़ाये जाने से डाक कर्मचारियों व बीएसएनएल में खुशी का माहौल था. डाक कर्मचारियों को इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 14-15 के लिए 60 दिनों के लिये बोनस की राशि जारी कर दी गयी है. बोनस की सिलिंग की सीमा बढ़ाये जाने का लाभ जिले में कार्यरत लगभग दो हजार से अधिक कर्मचारियों को हो सकेगा. इस बाबत डाक कर्मचारी संघ की ओर से शैलेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह तोहफा की तरह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >