समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई की नाबालिग एक दलित छात्रा से जबरन दुष्कर्म कर उसके मांग में सिंदूर भर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है़ वह घर के पास गढ़सिसई चौक पर शनिवार की शाम जन्माष्ठमी मेला में गयी थी़ जहां चार-पांच की संख्या में युवकों ने उसे जबरन उठा कर पास के मकई खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
रविवार को वह खेत में बेहोश पायी गयी़ सूचना पर उसके घरवालों ने उसे घर लेकरआये. सामाजिक लज्जा को ले समाचार प्रेषण तक स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है़ मुखिया व अन्य प्रतिनिधि ने इस घटना की पुष्टि की है़ मध्य विद्यालय गढ़सिसई में वर्ग सात में पढ़ रही छात्रा शनिवार की शाम घर के पास चौक पर विगत तीन दिनों से लगे जन्माष्ठमी के मेला में गयी थी़ जहां चार पांच की संख्या में युवक उसे पास के एक मकई खेत में ले गये़ उसके साथ दुष्कर्म कर मांग में सिंदूर डाल सभी फरार हो गये़
रातभर वह खेत में बेसुध पड़ी रही़ सुबह शौच के लिये गये एक गांववालों ने देखकर उसके परिवार को इसकी जानकारी दी़ तब कुछ लोगों ने पीड़िता को खेत से उठा कर घर ले गये.
