खुलते ही डीएमयू ट्रेन का इंजन फेल

रेलयात्रियों ने किया हंगामा समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर रविवार दोपहर समस्तीपुर से दरभंगा जा रही 17209 डीएमयू सवारी गाड़ी का इंजन खुलते ही यार्ड में फेल कर गया. इससे ट्रेन पर सवार यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया. यात्री डीएमयू के बदले दूसरी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे. हालांकि, इस […]

रेलयात्रियों ने किया हंगामा

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर रविवार दोपहर समस्तीपुर से दरभंगा जा रही 17209 डीएमयू सवारी गाड़ी का इंजन खुलते ही यार्ड में फेल कर गया. इससे ट्रेन पर सवार यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया. यात्री डीएमयू के बदले दूसरी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे. हालांकि, इस बीच करीब 13 घंटे लेट से पहुंची अमृतसर -दरभंगा जननायक एक्सप्रेस ट्रेन का समस्तीपुर से दरभंगा तक सभी स्टेशनों पर ठहराव की घोषणा की गयी तब जाकर यात्री शांत हुए.
बताया गया है कि दोपहर 1.45 बजे डीएमयू दरभंगा के लिए खुली की चंद दूरी तय करने के बाद यार्ड में ट्रेन का इंजन फेल कर गया. चालक के लाख प्रयास के बावजूद इंजन स्टार्ट नहीं हो पायी. इस दौरान करीब आधा घंटा गुजर गये. यह देख यात्रियों ने प्लेटफाॅर्म पर पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया. कुछ यात्रियों ने कंट्रोल को सूचना दी. हंगामा कर रहे यात्री डीएमयू के बदले दूसरी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे.
इसी बीच अमृतसर से करीब 13 घंटे लेट से समस्तीपुर पहुंची जननायक एक्सप्रेस को दरभंगा तक सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ ट्रेन चलाने का कंट्रोल ने निर्देश दिया. इस पर स्टेशन मास्टर द्वारा इसकी घोषणा की गयी. घोषणा के साथ ही हंगामा कर रहे यात्री शांत हो गये और जननायक पर सवार हो गये. इस दौरान करीब एक घंटे तक स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही.
एक घंटे तक परेशान रहे यात्री व रेलवे अधिकारी
13 घंटे लेट से आयी जननायक एक्सप्रेस का दरभंगा तक सभी स्टेशनों पर दिया गया ठहराव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >