सिंघिया : थाना क्षेत्र के पातो बेलाही गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गले में छुरा घोंपकर हत्या कर दी़ घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की़ लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया़ मामले में मृतका की मां रामदाय देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें ससुर राजेंद्र
सिंघिया में छुरा से हमला कर पत्नी की हत्या
सिंघिया : थाना क्षेत्र के पातो बेलाही गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गले में छुरा घोंपकर हत्या कर दी़ घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की़ लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया़ मामले में […]

सिंघिया में छुरा…
पंडित व पति रामनरेश पंडित को नामजद किया गया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामप्रवेश पंडित का पत्नी सती देवी से शादी के बाद से ही अनबन चल रहा था. विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. प्राथमिकी में मृतका की मां ने बताया है कि मृतका सती देवी की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी. शादी के दिन से ही एक भर सोना व अन्य समान की मांग पिता पुत्र करने लगे. आर्थिक स्थिति कमजोर होने से समान नहीं दे पा रही थी़. इसी बात को लेकर ये लोग मेरी पुत्री के साथ अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे.
शुक्रवार की देर रात जान से ही मार डाला. मृतका को तीन माह की बच्ची भी है. घटनास्थल पर बच्ची इस घटना से अनजान अपनी दादी की गोद में खेल रही था. दादी की आंखों से आंसू की धारा बह रही थी. ग्रामीण मृतका के पति को उदंड बता रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पति रामप्रवेश पंडित व ससुर राजेंद्र पंडित को क्षेत्र के बाड़ा चौक से गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया.
पातो बेलाही गांव की घटना
पत्नी की हत्या में गिरफ्तार पति.