बैठक में मौजूद बैंकर्स व पुलिस पदाधिकारी.
समस्तीपुर : बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में पुलिस पदाधिकारियों एवं बैंक के अधिकारियों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसपी नवल कि शोर सिंह का रहे थे.
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों की पूर्ण सुरक्षा में पुलिस के साथ-साथ बैंकर्स को भी अपनी सहभागिता देनी होगी. इसके लिए पुलिस के साथ बैंकर्स को भी तत्पर रहना होगा. इन्होंने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त करने के लिए जहां पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया वहीं बैंक अधिकारियों से बैंकों में लगे सीसीटीवी को ठीक-ठाक पोजिशन में रखने, गार्ड के हथियार की नियमित सफाई, एलार्म ठीक रखने, बैंकों में प्रवेश करने वालों पर विशेष नजर रखने सहित कई सुरक्षात्मक अपील की.
मौके पर जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी व बैकों के प्रबंधक एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे. वहीं, दूसरी ओर मुफस्सिल थाना पर शनिवार को सरपंच एवं पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक हुई. इसमें थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं अपराध पर रोकथाम को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने जनप्रतिनिधियों से विचार का आदान प्रदान किया. मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सभी सरपंच उपस्थित थे.
