राशि कल्याण कोष में जमा कराने का निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के मौके पर टोकन व कार फ्लैग से संबंधित संग्रहित राशि सीधे राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण कोष के खाते में जमा होगा. इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. इसमें मोहनपुर, सिंघिया एवं दलसिंहसराय प्रखंड को […]

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के मौके पर टोकन व कार फ्लैग से संबंधित संग्रहित राशि सीधे राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण कोष के खाते में जमा होगा. इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. इसमें मोहनपुर, सिंघिया एवं दलसिंहसराय प्रखंड को अलग रखा गया है. बीइओ को दिये निर्देश में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने गत वर्ष टोकन व कार फ्लैग से संग्रहित राशि को भेजने के लिए निर्देश जारी किया है.

इस मद की राशि को सीधे राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण कोष के खाता में जमा कराने को कहा है. साथ ही इसकी विवरणी डीइओ कार्यालय में उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया था. परंतु अब तक संग्रहित की गयी राशि हस्तांतरित नहीं किया गया है. डीइओ ने पत्र प्राप्ति के साथ सभी बीइओ को अविलंब राशि हस्तांतरित कराते हुए पूरी विवरणी कार्यालय में समर्पित करने को कहा है. ताकि इसकी जानकारी संबंधित विभाग को समय से दी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >