फनगो हॉल्ट के पास कोसी नदी का कटाव फिर तेज, ट्रैक पर खतरा बढ़ा

समस्तीपुर : समस्तीपुर-सहरसा रेल खंड के मानसी-सहरसा के बीच स्थित फनगो हॉल्ट के पास कोसी नदी का रेलवे ट्रैक की ओर फिर कटाव तेज हो गया है. इससे ट्रैक पर खतरा बढ़ गया है. हालांकि, रेलवे की ओर से बचान कार्य जारी है. कोसी में पानी का दबाव कम है, फिर भी कटाव हो रहा […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर-सहरसा रेल खंड के मानसी-सहरसा के बीच स्थित फनगो हॉल्ट के पास कोसी नदी का रेलवे ट्रैक की ओर फिर कटाव तेज हो गया है. इससे ट्रैक पर खतरा बढ़ गया है. हालांकि, रेलवे की ओर से बचान कार्य जारी है. कोसी में पानी का दबाव कम है, फिर भी कटाव हो रहा है.

रेलवे के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. इंजीनियर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. सीनियर डीइएन कॉडिनेशन महबूब आलम ने बताया कि स्थल पर लगातार कार्य चल रहा है.

नदी में पानी कम है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने कोसी के तेज कटाव के कारण रेल खंड पर कई दिनों कर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >