समस्तीपुर के 75 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर, विद्यापतिनगर व मोहनपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है. विद्यापतिनगर के खनुआ स्लूइस गेट से पानी का रिसाव तेज हो गया है. गुप्ता बांध पर भी पानी समस्तीपुर के 75 गांवों का दबाव बढ़ गया है, जिससे विद्यापतिनगर के आबादी वाले क्षेत्रों पर खतरा मंडराने लगा है. […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर, विद्यापतिनगर व मोहनपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है. विद्यापतिनगर के खनुआ स्लूइस गेट से पानी का रिसाव तेज हो गया है. गुप्ता बांध पर भी पानी

समस्तीपुर के 75 गांवों
का दबाव बढ़ गया है, जिससे विद्यापतिनगर के आबादी वाले क्षेत्रों पर खतरा मंडराने लगा है. इन प्रखंडों के करीब 75 गांवों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. लोग घर छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं. बाढ़ में डूब कर एक युवक की मौत भी हो चुकी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया है. टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत का कार्य शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात से मोहिउद्दीननगर में रसलपुर बांध के कई स्थानों पर गंगा नदी ओवरफ्लो होकर बहने लगी. इससे बांध पर खतरा बढ़ गयी है. साथ ही आधा दर्जन नयी पंचायत डुमरी उत्तरी, डुमरी दक्षिणी, बोचहा, दुबहा, मोहम्मदीपुर व तेतारपुर आदि पंचायतों में भी पानी प्रवेश कर गया है. इसके अलावा बघला, जलालपुर, हरदासपुर, जौनापुर व मोहनपुर आदि पंचायतों के दर्जनों गांव पहले से ही प्रभावित हैं.
उधर, विद्यापतिनगर के शेरपुर, बाजितपुर, बालकृष्णपुर मरवा व खोदियाही के दर्जन भर गांवों में पानी प्रवेश कर चुका है. इसके अलावा पटोरी की पांच पंचायतों व मोहनपुर के मटिऔर, जौनापुर, सरसावा, जहींगरा सहित 75 से अधिक गांवों की आबादी बाढ़ में घिर गयी है. डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. जो बचाव कार्य में जूट गये हैं. जगह-जगह नाव एवं राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >