12 घंटे लेट पहुंची जननायक एक्सप्रेस, यात्री परेशान

समस्तीपुर : अमृतसर से दरभंगा जाने वाली 15211 डाउन जननायक एक्सप्रेस शनिवार को करीब 12 घंटा लेट से समस्तीपुर पहुंची. जिससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन को रात के एक बजे समस्तीपुर आने का समय है लेकिन ट्रेन एक बजे दिन में समस्तीपुर […]

समस्तीपुर : अमृतसर से दरभंगा जाने वाली 15211 डाउन जननायक एक्सप्रेस शनिवार को करीब 12 घंटा लेट से समस्तीपुर पहुंची. जिससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन को रात के एक बजे समस्तीपुर आने का समय है लेकिन ट्रेन एक बजे दिन में समस्तीपुर स्टेशन पहुंची है.ट्रेन में सफर कर रहे दरभंगा कुशेवर के रामदेव पासवान, हरेराम पासवान,

सूरत दास, कपेश्वर दास आदि ने बताया कि ट्रेन काफी विलंब से चल रही है. उन्हें पूजा में शामिल होना था लेकिन अब वह शामिल नहीं हो पायेंगे. ट्रेन में खाने पीने का कोई सामान भी नहीं मिलता है. जिससे लोगों का भूख से हाल खराब है.

ट्रेन की साफ सफाई नहीं होने ट्रेन की बोगी में बैठना दूभर हो गया है. इस बावत पूछे जाने पर रेलवे अधिकारी ने कहा कि ट्रेन दूसरे मंडलों से ही लेट आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >