सांसद के घर हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

समस्तीपुर : राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के घर से हुई चोरी की घटना का मुफस्सिल पुलिस ने खुलासा कर लिया है. चोरी गये सामान के साथ चार युवकों को थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये चोरों की पहचान अशोक कुमार, अजीत कुमार, विनय कुमार एवं नीरज कुमार […]

समस्तीपुर : राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के घर से हुई चोरी की घटना का मुफस्सिल पुलिस ने खुलासा कर लिया है.

चोरी गये सामान के साथ चार युवकों को थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये चोरों की पहचान अशोक कुमार, अजीत कुमार, विनय कुमार एवं नीरज कुमार के रूप में की गयी है. युवकों ने सांसद के घर में चोरी सहित कई अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस पकड़े गये चोरों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >