समस्तीपुर : जिले के मंडल कारा में शुक्रवार देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर मोबाइल बरामद किया है. छापेमारी में अधिकारियों को भारी मात्रा में तंबाकू के अलावा नकदी भी मिला है. कई वार्डों में कैदियों के पास से ताश भी बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष और एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में एसडीओ के साथ इस छापेमारी को अंजाम दिया गया. छापेमारी के बाद कैदियों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस को 14 नंबर वार्ड से एक मोबाइल फोन मिला है. छापेमारी के वक्त सभी कैदी नींद में थे. प्रशासन की इस कार्रवाई से कैदियों में हड़कंप मचा हुआ है.
समस्तीपुर जेल में छापेमारी, नकदी और मोबाइल जब्त
समस्तीपुर : जिले के मंडल कारा में शुक्रवार देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर मोबाइल बरामद किया है. छापेमारी में अधिकारियों को भारी मात्रा में तंबाकू के अलावा नकदी भी मिला है. कई वार्डों में कैदियों के पास से ताश भी बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष और एसआई सुनील कुमार के […]
