ताजपुर : प्रखंड क्षेत्र के भेरोखड़ा पंचायत भवन परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ताजपुर एलकेवीडी कॉलेज के द्वारा स्वच्छता अभियान को ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. एके मंडल ने की. मंच संचालन डाॅ फरजाना बानो ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक मन स्वच्छ नहीं होगा तब तक शरीर स्वस्थ्य नहीं होगा,
और ये दोनों चीज जब तक स्वच्छ नहीं होगा. स्वच्छ राष्ट्र की कामना नहीं की जा सकती है. कार्यक्रम से पूर्व ताजपुर कॉलेज एवं स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जुलूस निकाल कर लोगों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी. एनएसएस के स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गांव भेरोखड़ा के महादलित टोला में जा कर लोगों को जागरूक किया.
