वारिसनगर : थाना क्षेत्र के महुद्दा गांव में कतिपय लोगों ने रंगदारी की मांग करते हुए एक दुकानदार को तेज हथियार से वार कर घायल कर दिया. इसकी प्राथमिकी बुधवार को पुरनाही गांव के मुनेश्वर महतो ने दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार की देर संध्या वो नकटा चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी बीच उक्त जगह पर पहले से घात लगाये गांव के ही ब्रह्मदेव सदा, नथुनी सदा, कैलाश सदा सहित आठ लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. वहीं प्रत्येक माह तीन हजार रुपये रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर तेज हथियार से वार कर सिर फोड़ दिया. साथ ही जेब में रखे 10,480 रुपये भी निकाल लिये. जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी. थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने मामले की जांच की बात कही है.
दुकानदार को रॉड से पीटा
वारिसनगर : थाना क्षेत्र के महुद्दा गांव में कतिपय लोगों ने रंगदारी की मांग करते हुए एक दुकानदार को तेज हथियार से वार कर घायल कर दिया. इसकी प्राथमिकी बुधवार को पुरनाही गांव के मुनेश्वर महतो ने दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार की देर संध्या वो नकटा चौक स्थित अपनी दुकान […]

उधर, मथुरापुर ओपी के मन्नीपुर गांव से बीती रात पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा. इस बाबत ओपी अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण का बताना था कि उक्त गांव से वारंटी अनिल कुमार पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं, पूसा थाना क्षेत्र के मादापुर छपरा गांव में मंगलवार को सड़क पर पानी बहने को लेकर गाली-गलौज व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपित ने लोहे के रॉड से आवेदिका के संपूर्ण परिवार पर हमला बोल दिया. इससे परिवार के सभी व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल पूसा में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इसमें नंदकिशोर साह की पत्नी जयसुंदर देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें गांव के ही विनोद साह, सुधीर कुमार, सकुंती देवी एवं संगीता देवी को आरोपित किया है. मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने की.