समस्तीपुर : हिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा बिचला टोले के महादलित युवक की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह कुरसाहा बजुआहा बांध में मकई के खेत में शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान इंद्रजीत दास के पुत्र धरमवीर दास के रूप में की गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने मोहिउद्दीननगर-सुलतानपुर पथ को कुरसाहा स्थित ब्रह्मडाकिनी माता मंदिर के समीप जाम कर दिया.
परिजनों के अनुसार, धरमवीर अपने दादा के साथ सो रहा था. अचानक किसी का फोन आया, जिससे वह उठ कर बात करते हुए कहीं चला गया. उसके आने का इंतजार करते हुए घरवाले सो गये. गुरुवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों की निगाह मकई के खेत में पड़ी उसकी लाश पर पड़ी.
