दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मुफस्सिल पुलिस ने अपराधी को वैशाली से दबोचा, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव के दो युवकों की हुई हत्या की गुत्थी को लगभग सुलझा लिया है. इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है. […]

मुफस्सिल पुलिस ने अपराधी को वैशाली से दबोचा, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव के दो युवकों की हुई हत्या की गुत्थी को लगभग सुलझा लिया है. इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधी की पहचान कर्पूरीग्राम के सन्नी कुमार सिंह के रूप में की गयी है.
उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बुधवार को एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि इसका बिहार के कई कुख्यात अपराधियों से सांठगांठ है. इसकी जांच की जा रही है. वहीं इसकी कई मामलों में पुलिस को तलाश थी. एसपी ने बताया कि इसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपने ही दो साथियों कोरबद्धा के राजेश कुमार एवं महेश कुमार की हत्या कर दी थी,
जिसका शव वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था. एसपी ने बताया कि करीब चार महीने पूर्व 29 फरवरी की रात कोरबद्धा के राजेश एवं महेश को गिरफ्तार अपराधी सन्नी ने अपने दोस्तों के साथ भोज खाने को घर से बुलाया था. लेकिन दो दिनों तक वापस नहीं लौटने पर राजेश के पिता रामदेव राय ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी. इसमें कर्पूरीग्राम के सन्नी sकुमार सिंह, कारू सिंह एवं मगरदही के शत्रुघ्न कुमार एवं विवेक कुमार को आरोपित किया था. एक मार्च को मृतक की मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था में बरामद की गयी थी. इसके बाद तीन मार्च को वैशाली में अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद किये गये थे, जिसकी पहचान राजेश एवं महेश के रूप में की गयी थी.
आरोपियों के घर की हुई थी कुर्की
इस मामले का एक आरोपित विवेक ने 30 अप्रैल को आत्मसमर्पण कर दिया था. बाकी तीनों फरार आरोपितों के घरों पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई भी की थी. घटना के बाद से तीनों आरोपित फरार चल रहे थे. मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर शैलेश झा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम बनायी गयी है, जो इसके शागिर्दों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >