समस्तीपुर : जिले की नदियों में बारिश ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. बागमती नदी हसनपुर व फुहिया ग्राम के पास खतरे के निशान को पार कर गया है. आपदा प्रबंधन विभाग व जल संसाधन केंद्र अनीसाबाद के अनुसार फुहिया ग्राम में बागमती नदी खतरे के निशान से 0.70 मीटर ऊपर बह रही है. यहां बागमती नदी 39.70 मीटर पर बह रही है. हसनपुर के पास बागमती खतरे के निशान से 0.85 मीटर ऊपर बह रही है. यहां नदी का जलस्तर 40.85 मीटर पर बह रही है. हालांकि, खतरे के निशाने के बाद प्रशासन चौकस है. साथ ही सभी राहत शिविरों को तैयार रहने को कहा गया है. वहीं शेष सभी निदियां फिलाहल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं.
बागमती खतरे के निशान के पार
समस्तीपुर : जिले की नदियों में बारिश ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. बागमती नदी हसनपुर व फुहिया ग्राम के पास खतरे के निशान को पार कर गया है. आपदा प्रबंधन विभाग व जल संसाधन केंद्र अनीसाबाद के अनुसार फुहिया ग्राम में बागमती नदी खतरे के निशान से 0.70 मीटर ऊपर बह […]

नदी पंचायत जलस्तर खतरे का निशान
बाया नदी वाजितपुर 41.69 43.30
बलान दलसिंहसराय नीचे 41.11
नून गंगमोहन, सरायरंजन नीचे 42.50
बाया मोहिउद्दीननगर 41.51 44
करेह बागमती शिवाजीनगर 41.75 42.20