आग से विवाहिता झुलसी

ससुरालवालों से चल रहा है विवाद हाजीपुर न्यायालय में लंबित है मामला समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर थाना के गावपुर गांव में शनिवार को आग लगने से एक विवाहिता बुरी तरह झुलस गयी. उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना पाकर पहुंची नगर पुलिस विवाहिता का बयान दर्ज करने में जुटी है. घटना […]

ससुरालवालों से चल रहा है विवाद

हाजीपुर न्यायालय में लंबित है मामला
समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर थाना के गावपुर गांव में शनिवार को आग लगने से एक विवाहिता बुरी तरह झुलस गयी. उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना पाकर पहुंची नगर पुलिस विवाहिता का बयान दर्ज करने में जुटी है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि गावपुर निवासी महेश सहनी की पत्नी रॉकी देवी शनिवार की दोपहर संदेहास्पद परिस्थिति में आग लगने से बुरी तरह झुलस गयी. आसपास के ग्रामीणों ने विवाहिता के भाई को इसकी सूचना दी.
इसके बाद पहुंचे भाई वैशाली जिले के पातेपुर निवासी मनोहर सहनी ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. विवाहिता के भाई का बताना है कि वर्ष 08 में रॉकी की शादी महेश से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे है. आरोप है कि ससुराल पक्ष के द्वारा उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था. इसको लेकर रॉकी ने एक मुकदमा भी दर्ज करा रखा है जो फिलहाल हाजीपुर न्यायालय में लंबित है. वैसे विवाहिता के बयान के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा. वैसे पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >