समस्तीपुर : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उमाशंकर प्रसाद सुधांशु ने बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यरलय में थानाध्यक्षों की क्लास लगायी. उन्होंने थानेदारों से विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी. साथ ही आगामी सरस्वती पूजा को देखते हुए पूजा पंडालों पर विशेष निगाह रखने को कहा है.
डीआइजी ने पंचायत चुनाव को ले कुर्की जब्ती, वारंटियों की गिरफ्तारी, जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया. क्राइम मीटिंग में शातिर अपराधियों पर सीसीए लगाने के लिये थानाध्यक्षों से अविलंब प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया. इस अवसर पर एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी, सदर डीएसपी तनवीर अहमद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत दलसिंहसराय, रोसड़ा व पटोरी के डीएसपी और सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.
