समस्तीपुर : स्थानीय तिरहुत एकेडमी सभाकक्ष में बुधवार को प्रतियोगिता हुई. विषय था कृषि क्षेत्र में विज्ञान एवं तकनीकी विकास चुनौतियां व संभावनाएं. इसमें शिरकत करने वाले छात्र-छात्राओं ने इस विषय पर निबंध, क्विज व भाषण के माध्यम से अपनी बात रखी. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के आदेश राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से निर्णायक मंडल को कायल कर दिया.
दूसरी ओर 11 वीं के बच्चों के बीच 21 वीं सदी में विज्ञान एवं तकनीकी में नवाचार विषय पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता हुई. इसमें प्रथम विजेता राज्य स्तर पर भाग लेंगे, जबकि भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता प्रमंडलीय स्तरीय की प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे. जारी परिणाम के अनुसार निबंधन प्रतियोगिता में तिरहुत एकेडमी के छात्र नीतीश कुमार प्रथम, उच्च विद्यालय ध्रुवगामा के छात्र नीतीश कुमार द्वितीय व प्लस टू विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के छात्र राजू कुमार तीसरे स्थान पर रहे.
इसी तरह क्विज प्रतियोगिता में आरएसबी इंटर विद्यालय की छात्रा मोनिका प्रथम, प्लस टू विद्यालय हरिशंकरी की छात्रा वर्षा रानी द्वितीय व उवि रायपुर की छात्रा पूजा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. वक्तृत्व प्रतियोगिता में आरएसबी की छात्रा मोनिका प्रथम, प्लस टू हरिशंकरी विद्यालय की छात्रा वर्षा रानी द्वितीय व उवि रायपुर की छात्रा पूजा तीसरे स्थान पर आयी. मौके पर डीपीओ कुमारी संध्या, सुदर्शन झा, विनीत कुमार, प्रमोद कुमार आिद मौजूद थे.
